Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

41वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा अबूझमाड़ के कुतुल में सिविक एक्‍शन प्रोग्राम के तहत नि:शुल्‍क चिकित्‍सा स्वास्थ्य शिविर और नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

41वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा अबूझमाड़ के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र कुतुल में सिविक एक्‍शन प्रोग्राम के तहत नि:शुल्‍क चिकित्‍सा स्वास्थ्य शिविर और नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया

41 वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी नरेंद्र सिंह  के मार्गदर्शन पर नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के सूदूर ग्रामीण इलाका कुतुल गॉंव में 41वीं बटालियन आईटीबीपी द्वारा सिविक एक्‍शन प्रोग्राम (CAP) के अन्‍तर्गत विभिन्‍न जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। वितरित की गई तथा नि:शुल्‍क चिकित्‍सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कर उन्‍हे मुफ्त दवाईयॉं वितरित की गई एवं आईटीबीपी के अधिकारियों व जवानों द्वारा ग्रामीणों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए नशे के दुष्‍प्रभाव के बारें में जागरूक किया गया और उन्‍हे नशा मुक्‍त एवं स्‍वस्‍थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण आईटीबीपी द्वाराइलाको में जनकल्‍याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्‍य ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्‍वास, सहयोग एवं बेहतर संबंध स्‍थापित करना है।

​ग्रामीणों ने आईटीबीपी द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में जागरूकता बढ़ रहीं है तथा सुरक्षा बलों और स्‍थानीय लोगों के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं। आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी द्वारा भविष्‍य में भी इस प्रकार के जनकल्‍याणकारी कार्यक्रम जारी रखने एवं आपसी संबंध मजबूत बनाने की बात कही गई है।

🟥 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!