Breaking News
घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर

38वीं वाहिनी, आई0टी0बी0पी0, कैम्प परिसर सी0ओ0बी0 ईदवाया में सिविक एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला  – नारायणपुर

38वीं वाहिनी, आई0टी0बी0पी0, कैम्प परिसर सी0ओ0बी0 ईदवाया में सिविक एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन

दिनांक 11.03.2026 को श्री रोशन सिंह असवाल, कमाडंेण्ट, 38वी वाहिनी, आई0टी0बी0पी0 के कुशल मार्गदर्शन में सी0ओ0बी0 इदवाया, 38वी वाहिनी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गॉव इदवाया, मालानार/कोरवाया एवं भटकुपारा के ग्रामवासियों ने बढ-चढकर भाग लिया, जिसमें स्कूल के बच्चे, ग्रामीण महिलाऐ, बुजुर्ग व नौजवान शामिल हुये। जिनको इस कार्यक्रम के तहत चप्पल, लोवर, कृषि से संबंधित औजार, पानी जग, शटल कॉक, वॉलीबॉल नेट एवं सोलर स्ट्रीट लाईट एसेसिरिज सहित इत्यादि दैनिक इस्तेमाल के सामानों का निःशुल्क वितरण किया गया। सिविक एक्शन प्रोग्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में ग्रामवासियों के साथ-साथ गॉव के संरपचों, सचिव, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जैसा की विदित है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे आदिवासियों व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों के उत्थान हेतु अनेक आर्थिक और सामाजिक कल्याणकारी योंजनाये चलाई जा रही है और इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को सार्थक बनाने में स्थानीय प्रशासन के साथ सुरक्षा बल भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है, जिनके अथक प्रयासो से ही इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के साथ साथ क्षेत्र में ग्रामीणों को नशा मुक्ति हेतु प्रेरित किया गया साथ ही ग्रामीणों को स्वस्थ्य सेवा व अन्य प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है। इस सिविक एक्शन प्रोग्राम को सफल बनाने में सी0ओ0बी0 इदवाया में तैनात 38वी वाहिनी आई0टी0बी0पी0 बल और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने बढ-चढकर भाग लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

🟦 चीफ एडिटर –  डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!