Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

नारायणपुर जिले के कदेर और होरादी में पहली बार पहुंची बिजली, 41 परिवारों के घरों में जली रोशनी

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला  – नारायणपुर

नियद नेल्लानार योजना से सुदूर वनांचल के दो गांव रोशन

नारायणपुर जिले के कदेर और होरादी में पहली बार पहुंची बिजली, 41 परिवारों के घरों में जली रोशनी

नारायणपुर, 06 मार्च 2026 // छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘नियद नेल्लानार’ (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में विकास की नई रोशनी पहुंच रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) नारायणपुर संभाग द्वारा अत्यंत दुर्गम ग्राम कदेर और होरादी में पहली बार बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे दशकों से अंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों के घरों में अब उजाला फैल गया है।

ग्राम कदेर के विद्युतीकरण कार्य पर लगभग 44 लाख 16 हजार रुपये की लागत आई है। इस कार्य के पूर्ण होने से गांव के 12 परिवारों को पहली बार विद्युत कनेक्शन प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार ग्राम होरादी में 46 लाख 42 हजार रुपये की लागत से विद्युत विस्तार कार्य संपन्न किया गया, जिससे 29 परिवारों को बिजली सुविधा का लाभ मिला है। इस तरह दोनों गांवों के कुल 41 परिवार अब विद्युत सुविधा से जुड़ गए हैं और उनके घरों में पहली बार रोशनी जगमगाई है।

यह कार्य कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता कुमार लाल उइके के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। घने जंगलों, दुर्गम रास्तों और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद विभागीय टीम ने लगातार प्रयास करते हुए विद्युत लाइन विस्तार का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बार बिजली पहुंचने से अब बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण बनेगा, स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी और ग्रामीणों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। वर्षों बाद अपने घरों में रोशनी देखकर ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नियद नेल्लानार योजना के तहत आने वाले समय में अन्य दूरस्थ गांवों को भी प्राथमिकता के आधार पर विद्युत सुविधा से जोड़ा जाएगा।

🟥 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!