Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शिवमंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शिवमंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना

नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा, नारायणपुर द्वारा पुराना बस स्टैंड के पीछे स्थित शिवमंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का जल अभिषेक कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल नेतृत्व की कामना की। मंदिर परिसर में सकारात्मक वातावरण के बीच उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री का नेतृत्व प्रदेश को विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमशीला नाग ने मुख्यमंत्री के कार्यों को जन-आकांक्षाओं के अनुरूप बताते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया तथा प्रदेशहित में निरंतर सफलता की कामना की।

वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता जैन ने जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और संकल्प का प्रतीक बताते हुए संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री द्वय प्रेमबत्ती कचलाम एवं रंजना ठाकुर, साथ ही दीपाली नाग, खुशबू जैन, राजबत्ती दुग्गा एवं मनन नाथ सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

🟦 चीफ एडिटर –  डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!