
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी द्वारा Civic Action Programme का आयोजन
श्री बेनुधर नायक, कमांडेंट, 41वीं वाहिनी आईटीबीपी के मार्गदर्शन में पदमकोट कैंप द्वारा एक नागरिक कल्याण कार्यक्रम (Civic Action Programme) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पदमकोट एवं उसबेड़ा गांव के लगभग 30-40 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन पदमकोट कैंप कमांडर श्री दिनेश, सहायक कमांडेंट तथा श्री महिपाल सिंह, सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) द्वारा किया गया।
अभुझमाड़ क्षेत्र अत्यंत दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के साथ-साथ नारायणपुर नगर से सीमित संपर्क वाला क्षेत्र है। ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकताओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य कार्यों हेतु दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 41वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा स्थानीय पुरुष एवं महिला ग्रामीणों को साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे उनकी आवाजाही सुगम हो सके तथा वे निकटवर्ती बाजार एवं नगरों तक आसानी से पहुंच सकें।
इसके अतिरिक्त, स्थानीय युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 41वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा साइकिल मरम्मत कार्य का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण श्री बेनुधर नायक, कमांडेंट 41वीं वाहिनी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
ग्रामीणों द्वारा आईटीबीपी के इस प्रयास की सराहना की जा रही है। इस प्रकार के कार्यक्रम स्थानीय जनता एवं सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं अपनत्व की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सहायक सिद्ध होगी।
41वीं वाहिनी आईटीबीपी भविष्य में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













