Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

41 वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा अबूझमाड़ के दूरस्थ क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया

🟥 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

दिनांक 13 मई 2026 को 41वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में अभुझमाड़ क्षेत्र के दूरस्थ एवं संवेदनशील गांवों नेलांगुर, पदमकोट एवं बेडमाकोटी में स्पेशल CAP प्रोजेक्ट 2025-26 के तहत एक विशेष सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री बेनुधर नायक, कमांडेंट, 41वीं वाहिनी ITBP द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु सिन्टेक्स वाटर टैंक वितरित किए गए। ग्रामीणों ने इसका हृदय से स्वागत किया तथा इसे अपने दैनिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों के बीच “नशा मुक्ति जागरूकता सत्र” का भी आयोजन किया गया, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों एवं समाज पर उसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में कमांडेंट 41वीं वाहिनी ITBP द्वारा विस्तार से समझाया गया । ग्रामीणों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ITBP कैंप नेलांगुर एंव पदमकोट में अध्ययनरत स्थानीय बच्चों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बच्चों से उनकी पढ़ाई, सपनों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में आत्मीय चर्चा की गई। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें स्टेशनरी सामग्री एवं खेलकूद के सामान वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था, जिसने पूरे वातावरण को भावुक एवं प्रेरणादायक बना दिया।
श्री बेनुधर नायक, कमांडेंट, 41वीं वाहिनी ITBP ने ग्रामीणों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा बल केवल सुरक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग के विकास और खुशहाली के लिए भी समर्पित हैं। उन्होंने युवाओं एवं बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
ग्रामीणों ने ITBP के इस मानवीय प्रयास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बल द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्यक्रम न केवल उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, बल्कि सुरक्षा बलों एवं स्थानीय जनता के बीच विश्वास, आत्मीयता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!