*नारायणपुर तोके के जंगल में बीएसएफ 135 वीं वाहिनी को मिली बड़ी कामयाबी :- नक्सलियों का हथियार डंप बरामद*

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

स्थान : नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत 135 वी सीमा सुरक्षा बल को नारायणपुर जिले में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। एफजीटी नारायणपुर से प्राप्त सटीक खुफिया सूचना के आधार पर 135वीं वाहिनी BSF द्वारा सीओबी तोके से विशेष सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया।
अभियान के दौरान ग्राम तोके (उपरपारा), थाना कोहकामेटा, जिला नारायणपुर के घने जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियार, गोला-बारूद एवं आईईडी सामग्री का एक बड़ा डम्प बरामद किया गया। बरामद सामग्री में .315 राइफल, 12 बोर राइफलें, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, ट्रिगर मैकेनिज्म, संचार उपकरण एवं अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री शामिल हैं।
सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित हिंसक गतिविधियों को विफल करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। क्षेत्र में सघन सर्च अभियान जारी है तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है।
इस अभियान के दौरान श्री रूपिंदर भारद्वाज, कमांडेंट, श्री धर्मेंद्र नाथ सिंह, कमांडेंट डिज़िग्नेट, श्री पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री अनिरुद्ध कुमार सिंह, डीसी/एडजुटेंट, श्री जयदीप अग्रवाल, डीसी/जी, रायपुर तथा श्री टुनटुन कुमार, सहायक कमांडेंट,उपस्थित रहे।
सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास सुनिश्चित करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर अभियान चला रही हैं।

🟦 चीफ एडिटर -=डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!