Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

नारायणपुर की तस्वीर बदल रही है :- सड़क, मोबाइल कनेक्टिविटी, महिलाओं के सशक्तिकरण और पुनर्वास नीति से बढ़ रहा विकास — केदार कश्यप

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

नारायणपुर की तस्वीर बदल रही है ; – सड़क, मोबाइल कनेक्टिविटी, महिलाओं के सशक्तिकरण और पुनर्वास नीति से बढ़ रहा विकास — केदार कश्यप

नारायणपुर – छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में नारायणपुर जिले में विकास की नई तस्वीर सामने आई है। लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे जिले के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में अब सड़क, संचार, सुरक्षा और आजीविका के नए अवसर तेजी से विकसित हो रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के साथ नारायणपुर जिले में केंद्र और राज्य सरकार की
जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले में सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य तेजी से जारी है। जिला मुख्यालय से लेकर अबूझमाड़ के सुदूर और दुर्गम गांवों तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर भी क्षेत्र में विकसित हो रहे हैं। इसके साथ ही दूरस्थ अंचलों तक मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार होने से अब पहले से कटे हुए कई गांव संचार सेवाओं से जुड़ रहे हैं और ग्रामीणों को डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
केदार कश्यप ने कहा कि सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति के कारण भटके हुए लोगों को मुख्यधारा में लौटने का अवसर मिल रहा है। पुनर्वास और विकास की योजनाओं के माध्यम से कई परिवारों को सम्मानजनक जीवन की नई दिशा मिल रही है, जिससे क्षेत्र में शांति और विश्वास का वातावरण मजबूत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं का भी व्यापक लाभ क्षेत्र की मातृशक्ति को मिल रहा है। स्व-सहायता समूहों और स्वरोजगार से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि कृषि और वनोपज आधारित योजनाओं से भी किसानों और ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो रही है। किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, समर्थन मूल्य और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ मिल रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और लोग आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी द्वारा निर्धारित समय सीमा 31 मार्च तक देश से सशस्त्र नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लक्ष्य की दिशा में नारायणपुर सहित पूरे बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लगातार महत्वपूर्ण सफलताएं मिल रही हैं। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में शांति, विश्वास और विकास का नया माहौल बन रहा है।
केदार कश्यप ने कहा कि तेज़ी से हो रहे विकास कार्य, बढ़ती आधारभूत संरचनाएं, महिलाओं का सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि और बढ़ती कनेक्टिविटी इस बात का प्रमाण हैं कि “बदलता नारायणपुर, बढ़ता नारायणपुर” अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर साकार होती नई वास्तविकता बन चुका है।

🟪 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!