Breaking News
घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर

38 वीं वाहिनी आईटीबीपी ने जटलूर स्थित सी.ओ.बी. में नि: शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला –  नारायणपुर

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ के जटलूर गांव में 38वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के अंतर्गत जटलूर स्थित सीओबी द्वारा इलाके में पहली बार दिनांक 23/03/26 को निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह जनकल्याणकारी कार्यक्रम 38वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री रोशन सिंह असवाल के निर्देशन में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजबीर सिंह एवं जटलूर निरीक्षक बाग हुसैन,एवं सी.ओ.बी के अन्य कर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

पशु चिकित्सा शिविर में डॉ राजबीर सिंह द्वारा सभी पशुओं का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया और टीकाकरण एवं पशुओं को निःशुल्क दवाइयां दी गई|शिविर में
कुत्ते 42, सूअर 46 मुर्गे 179,बकरी 26 एवं गाय 50 कुल 343 पशुओं को लाभ प्राप्त हुआ|ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में बढ़ चढ़ कर इस शिविर में भाग लिया और शिविर का लाभ उठाया|

दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्र, जहां विशेषकर पशु चिकित्सा सुविधाएं अत्यंत सीमित हैं, में आईटीबीपी द्वारा जटलूर गांव में पहली बार इस प्रकार का पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाना स्थानीय ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। ग्रामीणों ने आईटीबीपी की इस मानवीय, जनहितकारी एवं पशु कल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए बल के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से आईटीबीपी न केवल सुरक्षा दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहा है, बल्कि अति नक्सल प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के पशुओं के स्वास्थ्य एवं पोल्ट्री के माध्यम से आजीविका अर्जित करने, और कल्याण के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ कर रहा है।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!