Breaking News
घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर

दादा बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन, मरीजों के बीच फल व भोजन वितरण कर निभाई सेवा परंपरा

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

दादा बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन, मरीजों के बीच फल व भोजन वितरण कर निभाई सेवा परंपरा

नारायणपुर – बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं जनजातीय समाज के प्रखर नेता स्वर्गीय दादा बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय नारायणपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन एवं बस्तर अंचल के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम के उपरांत सेवा कार्यों के तहत जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों को भोजन वितरण किया गया। इसके साथ ही जिले के ग्राम छोटेडोंगर, ओरछा और बेनूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वर्गीय दादा बलिराम कश्यप ने अपना संपूर्ण जीवन बस्तर अंचल के विकास, जनजातीय समाज के उत्थान और जनसेवा के कार्यों को समर्पित किया। उनका सादगीपूर्ण जीवन और जनहित के प्रति समर्पण आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🟦 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!