Breaking News
राउत नाचा की थाप, आतिशबाजी की चमक और आस्था का उत्साह… गोपाष्टमी पर नारायणपुर में दिखी सामाजिक एकजुटता की मिसाल 227.73 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में नारायणपुर के सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते निलंबित कैबिनेट मंत्रीद्वय के आतिथ्य में भाजपा का दीपावली मिलन, वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक दिखा उत्सवी उल्लास भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नारायणपुर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, पीएम मोदी के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण नक्सल मुक्ति के बाद भी जारी है सुरक्षा बलों का सर्च अभियान, डुंगा-रेकावाया के जंगलों से मशीनरी व तकनीकी उपकरण बरामद नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

227.73 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में नारायणपुर के सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते निलंबित

 

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

227.73 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में नारायणपुर के सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते निलंबित

चार वित्तीय वर्षों के हिसाब में मिली बड़ी गड़बड़ी, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने जारी किया निलंबन आदेश
नारायणपुर। जिले के स्वास्थ्य विभाग में सामने आई कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बस्तर संभाग, जगदलपुर के संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नारायणपुर में पदस्थ सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नारायणपुर के पत्र दिनांक 05 नवंबर 2026 के आधार पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक की अवधि में कुल 227.73 लाख रुपये (दो करोड़ सत्ताइस लाख तिहत्तर हजार रुपये) की राशि में अंतर पाए जाने का मामला सामने आया। आदेश में प्रथम दृष्टया गबन की आशंका व्यक्त की गई है।
इस संबंध में संबंधित अधिकारी को पहले कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। साथ ही वित्तीय अभिलेख एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए थे। हालांकि, प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया और आदेश के पालन में भी अपेक्षित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों का उल्लंघन प्रतीत होता है। इसी के मद्देनजर सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला कोंडागांव निर्धारित किया गया है। उन्हें सक्षम अधिकारी की अनुमति एवं पूर्व स्वीकृति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी उल्लेख है कि निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
स्वास्थ्य विभाग में सामने आई इस बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में निलंबन की कार्रवाई से विभागीय हलकों में हलचल मच गई है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!