
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
*ग्राम पंचायत टीमनार में माड़ मैत्री चौपाल व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।*
*आज दिनांक 29/05/2026 को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंण्डागांव* *श्री खिलावन राम रीगरी* के *मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार तथा अपर सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर श्रीमती बरखा रानी वर्मा ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के निर्देशन* में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों कि समस्याओं को समझना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति उनको जागरूक करना तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना रहा।
शिविर में **अधिकार मित्र मनीषा बघेल थाना नारायणपुर* के द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सलाह,सहायता, विधिक सेवा के पात्र व्यक्ति, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006,मानव तस्करी, 2005,घरेलू हिंसा अधिनियम,वन स्टॉप सखी सेंटर साथ ही नेशनल लोक अदालत के संबंध में ग्रामीणों को उनके राजीनामा योग्य प्रकरणों को आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा योजना के संबंध में जानकारी दी गई व नालसा द्वारा संचालित टॉल फ्री हेल्पलाईन नं. 15100 की जानकारी दी गई।
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिंसन गुरिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना कोतवाली नारायणपुर उप.निरीक्षक* *श्री रामनरेश गौतम,उप. निरीक्षक श्री राजकुमार राव*** ने नारायणपुर पुलिस द्वारा प्रारंभ किए गए ‘ *मांड़ मैत्री चौपाल* कार्यक्रम’ के उद्देश्यों ,पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास और सामंजस्य स्थापित करने एवं इसके थीम वाक्य ” *विग्रह से विश्वास”* के संबंध में जानकारी दी गई।
ग्रामीणों एवं युवा साथियों को खेलों से जुड़ाव, रोजगार, स्वास्थ्य के प्रति सहज़ रहने , ,नशाखोरी से दूर रहने हेतु जागरूक किया किया गया। गाँव के कुछ युवाओं को “माड़ मित्र “के रूप में चयनित किया गया ताकि पुलिस एवं आमजन के मध्य समन्वय स्थापित करने, गांव की समस्याओं एवं हालचाल से पुलिस को अवगत कराने, पुलिस के सतत् संपर्क रहने, तथा समय समय पर सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया, वही यातायात सड़क सुरक्षा, ड्राविंग लाइसेंस सम्बन्धी ज़रूरी दस्तावेजों व यातायात के नियमों को पालन करने लिए जागरूक किये,साथ ही *सायबर सेल* पुलिस श्री *राजू बघेल* ने सायबर अपराध, सायबर ठगी से बचाव के सम्बन्ध कई महत्वपूर्ण जानकारियां दे कर लोगों को जागरूक किया गया।
*शिविर में पुलिस थाना नारायणपुर स्टाफ व गांव के सरपंच मोती वडडे, गायता, ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।*
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













