
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत ग्राम-कुतुल में कृषि एवं बीज रोपण प्रशिक्षण, पशुपालन प्रशिक्षण एवं मेडिकल कैम्प कार्यक्रम का आयोजन
आज दिनांक-26.05.2026 को 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल. सेनानी बेनुधर नायक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में ग्राम कुतुल एवं आस-पास के ग्रामीणों के लिए कृषि एवं बीज रोपण विषय पर एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम,_पशुपालन प्रशिक्षण एवं मेडिकल कैम्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कुतुल कैम्प कमांडर आजाद सिंह, सहायक कमांडेंट, श्रीमती सपना, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (फील्ड अस्पताल), श्री मो० फारूक (AC/CCD) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आधुनिक कृषि तकनीकों, बीज चयन, बीज रोपण की सही विधि तथा पशुपालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। साथ ही ग्रामीणों को रोपण हेतु विभिन्न प्रकार के बीज भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 35-40 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना तथा उनकी आजीविका को सुदृढ़ करना है तथा ग्रामवासियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करना है। 41वीं वाहिनी आई.टी.बी.पी. द्वारा भविष्य में भी ग्रामीण विकास हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगें।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













