देव समिति नारायणपुर की बैठक संपन्न, 31 मई को कोटगोड़िन मेला का आयोजन

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*देव समिति नारायणपुर की बैठक संपन्न, 31 मई को कोटगोड़िन मेला का आयोजन*

नारायणपुर, 26 मई 2026: आज दिनांक 26/05/2026 को देव समिति नारायणपुर की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में देव समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में आगामी दिनांक 31/05/2026, दिन रविवार को आयोजित होने वाले “कोटगोड़िन मेला” को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मेले के सफल आयोजन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर रूपरेखा तैयार की गई। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी सदस्यगण 31 मई, रविवार को दोपहर 2:00 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:00 बजे मेला परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा।

*कार्यक्रम का विवरण:*
– *आयोजन*: कोटगोड़िन मेला
– *दिनांक*: 31 मई 2026, रविवार
– *समय*: दोपहर 2:00 बजे से
– *मेला परिक्रमा*: शाम 4:00 बजे
– *स्थान*: माता कोटगोड़िन मंदिर, बखरूपारा, नारायणपुर

देव समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से मेले में सम्मिलित होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!