Breaking News
राउत नाचा की थाप, आतिशबाजी की चमक और आस्था का उत्साह… गोपाष्टमी पर नारायणपुर में दिखी सामाजिक एकजुटता की मिसाल 227.73 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में नारायणपुर के सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते निलंबित कैबिनेट मंत्रीद्वय के आतिथ्य में भाजपा का दीपावली मिलन, वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक दिखा उत्सवी उल्लास भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नारायणपुर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, पीएम मोदी के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण नक्सल मुक्ति के बाद भी जारी है सुरक्षा बलों का सर्च अभियान, डुंगा-रेकावाया के जंगलों से मशीनरी व तकनीकी उपकरण बरामद नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का व्यापक आयोजन किया गया

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले के ग्रामीण अंचलों में कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों ने दी आधुनिक व प्राकृतिक खेती की जानकारी*
​नारायणपुर: 24 मई 2026/कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणपुर एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न विकासखंडों और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में 5 मई से 20 मई 2026 तक ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का व्यापक आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के बावड़ी, करलाखा, कोडोली, कोखमेड़ा, बेनूर, इराकभट्टी, देवगांव, रेमावंड, कंदाड़ी, कुदला, महिमागवाड़ी, झारावाही, धनोरा, नेदनार, बरेहबेड़ा, नेलांगुर, पदमकोट, कुरुसनार, बासिंग, कच्चापाल, अकाबेड़ा, बोरान्ड, बोरपाल, पालकी, कस्तूरमेटा और गढ़बेंगाल सहित कुल 48 गांवों में विशेष शिविर एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
​इस अभियान के दौरान आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर कृषक-वैज्ञानिक चर्चा आयोजित की गई, जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. हरेंद्र तोन्डेय ने मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग की सलाह दी और जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। पौधों को कीटों और रोगों से सुरक्षित रखने के लिए कीट वैज्ञानिक डॉ. आलिया अफरोज ने स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले प्राकृतिक कीटनाशकों जैसे—नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र और आग्नेयास्त्र की निर्माण विधि और उपयोग के बारे में बताया, जिससे किसान बिना महंगे रसायनों के प्रभावी तरीके से कीट नियंत्रण कर सकें। वहीं, उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. ललित कुमार वर्मा ने किसानों को फल, सब्जी और औषधीय फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत किस्मों के चयन और मूल्य संवर्धन के जरिए आय बढ़ाने के गुर सिखाए।
​वैज्ञानिकों के साथ-साथ इस अभियान में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों ने भी उपस्थित होकर शासन की महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कृषि विभाग द्वारा डिजिटल एग्रीकल्चर के तहत एग्रीस्टैक , पीएम किसान सम्मान निधि योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला गया, साथ ही किसानों को मिट्टी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अनुशंसित मात्रा में खाद उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए नियमित टीकाकरण , प्रमुख बीमारियों के लक्षण और उनके उचित उपचार के संबंध में पशुपालकों को जागरूक किया। इसके साथ ही, मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पालन से जुड़ी विभिन्न शासकीय अनुदान योजनाओं, आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों और तालाब प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई, ताकि किसान अपनी आय के स्रोतों में विविधता ला सकें। इस पूरे 15 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई कृषि पद्धतियों, उन्नत कृषि तकनीकों, मृदा प्रबंधन, फसल विविधीकरण और उत्पादन लागत को कम करने के उपायों से अवगत कराकर क्षेत्र के ग्रामीण और आदिवासी परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनायार जा रहा है।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!