
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
दिनांक 23.05.26 को 29 Battalion Indo-Tibetan Border Police के COB कुमनार से एक गंभीर रूप से बीमार 25 वर्ष की महिला का त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च किया गया। ऑपरेशन का नेतृत्व पार्टी कमांडर सहायक कमांडेंट हेमराज तथा डिप्टी कमांडर निरीक्षक संतोष झा द्वारा किया गया।
रेस्क्यू टीम (01 SO एवं 03 ORs) द्वारा दुर्गम क्षेत्र में मोटरसाइकिल के माध्यम से रोगी को COB कुमनार से COB कुडमेल तक सफलतापूर्वक एवैक्यूएट किया गया। तत्पश्चात सहायक कमांडेंट जनार्दन द्वारा समन्वित एम्बुलेंस के माध्यम से रोगी को CHC ओरछा तक शिफ्ट किया गया।
ऑपरेशन के दौरान मेडिकल स्टाफ द्वारा त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। सभी COBs के मध्य प्रभावी समन्वय, संचार एवं ग्राउंड रिस्पॉन्स सराहनीय रहा।
संपूर्ण ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी कार्मिकों ने उच्च कोटि की ऑपरेशनल दक्षता एवं टीम भावना का परिचय दिया।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













