Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

*41 वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी श्री बेनुधर नायक के नेतृत्व में सी0ओ0बी0 कुतुल में सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत सामग्री वितरण ,निः शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर एवं नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

41वीं वाहिनी ITBP द्वारा सीओबी कुतुल में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मैडिकल कैंप का आयोजन

दिनांक 14 मई 2026 को 41वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में अभबुझमाड़ क्षेत्र के दूरस्थ एवं संवेदनशील सीओबी कुतुल में CAP सह चिकित्सा शिविर का आयोजन बड़े उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री बेनुधर नायक, कमांडेंट, 41वीं वाहिनी उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उन्हें NMBA (नशा मुक्त भारत अभियान) के प्रति जागरूक किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को 20 सिंटेक्स टैंक एवं 01 टीवी सहित DTH बॉक्स एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई । ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए सुरक्षा बलों के प्रति अपना विश्वास और अपनापन प्रकट किया।

इसके अतिरिक्त, सीओबी कुतुल में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 23 मरीजों (04 पुरुष, 12 महिला एवं 07 बच्चे) का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं। चिकित्सा सेवाएँ डॉ. सपना (DC/SMO) द्वारा समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ प्रदान की गईं। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों ने इस चिकित्सा सुविधा से अत्यंत लाभ प्राप्त किया।

यह कार्यक्रम सुरक्षा बलों एवं स्थानीय जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं भाईचारे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे जनकल्याण एवं मानवता की भावना से प्रेरित एक सराहनीय पहल बताया।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!