Breaking News
*129वीं वाहिनी BSF के जवान बने 8 वर्षीय बच्चे के लिए देवदूत, जहरीले कीट के काटने पर तत्काल उपचार कर अस्पताल पहुंचाया, बचाई जान* नक्सलवाद के साये से बाहर निकलते ही आदिंगपार में बढ़ने लगी पर्यटकों की चहल-पहल, प्राकृतिक सौंदर्य बना आकर्षण का केंद्र वेतन विसंगति और पदोन्नति के साथ पीवी ऐप की व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण की मांग नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, विधि से संघर्षरत बालक को भेजा बाल संप्रेषण गृह राउत नाचा की थाप, आतिशबाजी की चमक और आस्था का उत्साह… गोपाष्टमी पर नारायणपुर में दिखी सामाजिक एकजुटता की मिसाल 227.73 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में नारायणपुर के सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते निलंबित

काकुर (थाना सोनपुर) क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा निर्मित अंडरग्राउंड ठिकाना ध्वस्त

🟥 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*काकुर (थाना सोनपुर) क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा निर्मित अंडरग्राउंड ठिकाना ध्वस्त*

• काकुर क्षेत्र में नक्सलियों ने बनाया था अंडरग्राउंड हाउस।
• नक्सली ठिकाने का उपयोग छिपने और गतिविधियों के संचालन में होता था।
• सुरक्षा बलों द्वारा तत्काल कार्रवाई कर किया गया ठिकाना ध्वस्त।

नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत काकुर क्षेत्र (थाना सोनपुर) में संचालित सुरक्षा कैंप के आसपास सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्मित एक अंडरग्राउंड हाउस (भूमिगत ठिकाना) का पता लगाया गया, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया। अभियान में सम्मिलित जवानों द्वारा क्षेत्र में सघन तलाशी ली गई, जिसमें उक्त भूमिगत संरचना का उपयोग नक्सलियों द्वारा छिपने, बैठक करने एवं दैनिक गतिविधियों के संचालन हेतु किया जाना पाया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त ठिकाने को नष्ट कर दिया गया।

सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से नारायणपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्चिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नक्सलियों द्वारा छिपाए/लगाए गए आईईडी और अन्य डंप सामग्री को रिकवरी करके आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

—

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!