कलेक्टर नम्रता जैन ने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधान अध्यापक रामकीर्तन मरकाम को किया सम्मानित

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला  – नारायणपुर

जिला नारायणपुर में आयोजित साप्ताहिक बैठक के दौरान कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

विकासखंड ओरछा, जिला नारायणपुर के अंतर्गत संकुल केंद्र कुरुषनार में स्थित प्राथमिक शाला कुरुषनार में पदस्थ प्रधान अध्यापक रामकीर्तन मरकाम द्वारा वर्ष 2021-22 में पदोन्नति के पश्चात विद्यालय के विकास एवं सौंदर्यकरण हेतु किए गए कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। यह कार्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल तथा खंड स्रोत समन्वयक ओरछा लक्ष्मीकांत सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुए।

श्री मरकाम ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने व्यक्तिगत प्रयासों एवं व्यय से विद्यालय में अनेक मूलभूत सुविधाओं का विकास किया। उनके प्रयासों से विद्यालय परिसर को आकर्षक एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्राप्त हुआ है। विद्यालय में हरित क्षेत्र का विकास, कला दीवारों का निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण तथा सामुदायिक सहयोग से सुसज्जित शैक्षणिक वातावरण का निर्माण किया गया है।

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप विद्यालय का वातावरण विद्यार्थियों के लिए अधिक स्वच्छ, सुंदर, प्रेरणादायी एवं शिक्षण-अनुकूल बन गया है, जिससे शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल भी विकसित हुआ है।

श्री रामकीर्तन मरकाम का यह कार्य उनके समर्पण, नवाचार एवं दायित्वबोध का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके द्वारा किया गया यह प्रयास पूरे जिला नारायणपुर के लिए एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत करता है, जिसे अन्य विद्यालय भी अपनाकर अपने संस्थानों को बेहतर बना सकते हैं।

विद्यालय के विकास हेतु उनके इस प्रशंसनीय योगदान के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं सराहना।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

🟦 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!