Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

इदवाया सुरक्षा चौकी (COB) में फील्ड अस्पताल का शुभारम्भ – आईटीबीपी का सामरिक सफलताओं के साथ सामाजिक स्वास्थ्य के दायित्वों पर भी जोर

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

इदवाया सुरक्षा चौकी (COB) में फील्ड अस्पताल का शुभारम्भ – ITBP का सामरिक सफलताओं के साथ सामाजिक स्वास्थ्य के दायित्वों पर भी जोर

नक्सल विरोधी अभियानों में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के प्रति सामाजिक दायित्वों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में इदवाया स्थित सुरक्षा चौकी (COB) में स्थानीय ग्रामीणों की सुविधा के लिए फील्ड अस्पताल का शुभारम्भ किया गया है।श्री अशोक कुमार, द्वितीय कमान,. 38 वाहिनी द्वारा , डॉक्टर बालो, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर पुनीत भगत, चिकित्सा अधिकारी व स्थानीय निवासियों कि उपस्तिथि मे इस अस्पताल का उदघाटन किया गया l

दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को सामान्य उपचार के लिए भी लगभग 20 से 30 किलोमीटर तक पैदल चलकर जाना पड़ता था। आपातकालीन स्थितियों में यह समस्या और गंभीर हो जाती थी। इन कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए ITBP द्वारा इदवाया सुरक्षा चौकी में फील्ड अस्पताल की शुरुआत की गई है, जिससे अब आसपास के ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

ITBP द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों में हाल के समय में कई सफलताएँ प्राप्त हुई हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। सुरक्षा अभियानों के साथ- बल द्वारा स्थानीय समुदाय के साथ विश्वास और सहयोग को बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिविर, नशा मुक्ति अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम भी नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।

इदवाया में फील्ड अस्पताल का शुभारम्भ इसी प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और सुरक्षा बल तथा स्थानीय जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को और सुदृढ़ करना है।

ITBP का मानना है कि क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास के लिए सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और मानवीय प्रयास भी उतने ही आवश्यक हैं। इसी भावना के साथ बल भविष्य में भी इस प्रकार की जनकल्याणकारी पहलें जारी रखेगा।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!